फतेहपुर की बलात्कार पीड़ति की हालत नाजुक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फतेहपुर की बलात्कार पीड़ति की हालत नाजुक

ऐसे मरीजों के अंदरूनी अंगों में 24 घंटे बाद से ही सूजन आने लगती है। आज आंखों में

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जिंदा जलायी गयी बलात्कार पीड़ति की हालत नाजुक बनी हुयी है। कानपुर मेडिकल कालेज से संबद्ध लाला लाजपत राय अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती बलात्कार पीड़ति की सेहत में गिरावट का दौर जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक दुष्कर्म पीड़ति की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 
देर रात पीड़ति को सांस लेने में दिक्कत होने पर सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ। अनुराग सिंह ने ईएनटी सर्जन को सूचना देकर ट्रैकास्टमी कराई जिसके बाद सीने में ट््यूब डालकर ऑक्सीजन देने की जगह बनाई गयी लेकिन फिर भी पीड़ति की हालत बिगड़ती जा रही है। 
अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक प्रो.आर.के मौर्या ने बताया कि पीड़ति 80 फीसद जली है। ऐसे मरीजों के अंदरूनी अंगों में 24 घंटे बाद से ही सूजन आने लगती है। आज आंखों में भी सूजन आ गई। अब उसने बोलना भी बंद कर दिया है। उसकी हालत में लगातार गिरावट आ रही है। गौरतलब है कि फतेहपुर की 18 वर्षीय युवती को शनिवार को दुष्कर्म के बाद उसके रिश्ते के चाचा ने जिंदा जला दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।