उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भाजपा सरकार पर किसानो के मुद्दो को लेकर हुए हमलावर लगाए धोखा देना का आरोप। उन्होंने कहा इनकी घोषणाए सिर्फ हवाई है। किसान आत्महत्या कर चुके है मगर ये सहायता की जगह सिर्फ खाना पूर्ति कर रहे।
किसानो को मिला सिर्फ धोखा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कि भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा इस सरकार में किसानों को सिर्फ धोखा मिल रहा है।यादव ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि बेमौसम बरसात ओर ओलावृष्टि से प्रदेश भर में किसानों को गेंहू, सरसों, चना समेत अन्य फसलों का भारी नुकसान हुआ। गेंहू की पैदावार घटी साथ ही गुणवत्ता भी प्रभावित हुई। जिससे गेंहू खरीद में मुश्किल आ रही है।
किसान दर-दर भटकने पर मजबूर
सरकार ने अभी तक बदले हालात में गेंहू खरीद को लेकर कोई दिशा-निर्देश नहीं जारी किया। किसान परेशान है। एक तरफ मौसम के कारण नुकसान दूसरी तरफ सरकार की अनदेखी से किसान दर-दर भटकने पर मजबूर है।उन्होने कहा कि बारिश, ओलावृष्टि और फसल नष्ट होने का सदमा किसान बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। सिर्फ बुन्देलखण्ड के जिलों में आधा दर्जन से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं। भाजपा सरकार किसानों की मदद के बजाय कागजी खानापूर्ति और हवाई घोषणाएं कर झूठी दिलासा दे रही है।
गन्ना किसानों का पूरा भुगतान नहीं
यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हर कदम पर किसानों को धोखा दे रही है। सरकार ने पहले तो गन्ना मूल्य नहीं बढ़या। फिर गन्ना किसानों का पूरा भुगतान नहीं कराया। आज भी गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रूपया चीनी मिलों पर बकाया है। सरकार की उपेक्षा से गन्ना किसान संकट में है। आलू किसान भी बर्बाद हो गया। आलू किसानों को उनकी फसल की सही कीमत नहीं मिली। अब गेहूं किसान भटकने पर मजबूर है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान कर्ज में डूबता जा रहा है।
किसानो का जीवन हुआ मुश्किल
उन्होने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था लेकिन अब तो सरकार आय दोगुना करने का नाम भी नहीं लेती है। इस सरकार में महंगाई बढ़ने से किसानों की आय दोगुनी होने के बजाय उनका जीवन मुश्किल हो गया है। किसान अब भाजपा सरकार के धोखे को समझ चुका है। अब आने वाले समय में किसान एकजुट होकर भाजपा के झूठ का बदला लेगा।