उन्नाव सड़क हादसे में नया खुलासा, अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे पीड़िता के परिजन

घायल वकील के हाथ और पैर में कुछ हरकत हुई है। केजीएमयू के प्रवक्ता संदीप तिवारी ने बताया

रायबरेली में हुए उन्नाव रेप पीड़िता के सड़क हादसे के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, टक्कर मारने वाला वाला ट्रक समाजवादी पार्टी नेता नंदू पाल के बड़े भाई देवेंद्र पाल का है। वहीं पीड़िता के परिवार वाले इस घटना को लेकर बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सजा की मांग करते हुए धरने पर बैठे है।
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ट्रॉमा सेंटर के बाहर (जहां पीड़िता का इलाज किया जा रहा है) धरने पर बैठे पीड़िता के परिवार वालों की मांग है की “कुलदीप सेंगर को जल्द से जल्द सजा दी जानी चाहिए और महेश सिंह (पीड़िता के चाचा) को जेल से रिहा किया जाना चाहिए,”।
1564466066 unaao1
वहीं हादसे में घायल हुई रेप पीड़िता और वकील की हालत अभी भी गंभीर है। वेंटिलेटर पर दोनों का इलाज चल रहा है। हालांकि इलाज के बाद दोनों की तबीयत स्थिर बनी हुई है। घायल वकील के हाथ और पैर में कुछ हरकत हुई है। केजीएमयू के प्रवक्ता संदीप तिवारी ने बताया कि दुघर्टना के बाद दोनों घायल शॉक बेहोशी में हैं।

पाकिस्तान के रावलपिंडी में सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलट समेत 17 की मौत

जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर की वजह से करीब डेढ़ लीटर खून निकल गया। कई अंगों में चोट लगने से पीड़िता भी बेहोशी में है। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घायलों को अब तक सात से ज्यादा यूनिट खून चढ़ाया जा चुका है। अभी और खून चढ़ाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।