कानपुर में वंदेभारत की फैक्ट्री में धमाका, एक की मौत, कई घायल

देश की सबसे तेज ट्रैन वंदेभारत एक्सप्रेस की कोच फ्रेम बनाने वाली कानपुर के पनकी स्थित फैक्ट्री में

देश की सबसे तेज ट्रैन वंदेभारत एक्सप्रेस की कोच फ्रेम बनाने वाली कानपुर के पनकी स्थित फैक्ट्री में हुए विस्फोट में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि चार व्यक्ति घायल हो गए। फैक्ट्री में विस्फोट एक संयंत्र का बॉयलर फटने से हुआ या एक साथ कई गैस सिलेंडर फटने से यह अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है।
1565685900 fectory
 
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. वही, सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद अधिकारियो ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
1565685942 police jaankari
बता दें कि कानपुर का पनकी इंडस्ट्रियल एस्टेट रेलवे से अनुबंधित निजी क्षेत्र का कारखाना है। जहां  वेद सेसोमेकेनिका इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम से संचालित इस कारखाने में रेल बोगियों के फ्रेम और अन्य पार्ट्स बनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।