UP की हर लड़की के मन में यह सवाल कि उसकी आवाज सुनी जाएगी या नहीं : प्रियंका गांधी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

UP की हर लड़की के मन में यह सवाल कि उसकी आवाज सुनी जाएगी या नहीं : प्रियंका गांधी

हादसे में पीड़िता की मौसी और चाची की मौत हो गई। पीड़ित महिला और उसके वकील को गंभीर

उन्नाव बलात्कार पीड़िता के सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल होने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार में राज्य की हर लड़की के मन में यही सवाल है कि अपराधियों के खिलाफ बोलने पर उसकी आवाज सुनी जाएगी या नहीं। 
प्रियंका ने बाराबंकी में एक छात्रा द्वारा पुलिस से सवाल किए जाने संबंधी खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘अगर कोई रसूख़ वाला-बड़ा इंसान कुछ गलत करता है तो उसके खिलाफ हमारी आवाज सुनी जाएगी क्या? यह बाराबंकी की एक छात्रा का ‘बालिका जागरूकता रैली’ के दौरान उप्र सरकार से पूछा गया सवाल है।’ उन्होंने कहा, ‘‘यही सवाल आज उप्र की हर महिला व बच्ची के मन में है। बीजेपी जवाब दो।’’ 
1564639477 unaao student
गौरतलब है कि पिछले रविवार को सड़क हादसे में उन्नाव बलात्कार पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हादसे में पीड़िता की मौसी और चाची की मौत हो गई। पीड़ित महिला और उसके वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।