एटा : पटाखा कारखाने में विस्फोट 6 की मौत अन्य कई घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एटा : पटाखा कारखाने में विस्फोट 6 की मौत अन्य कई घायल

गौरतलब हो कि अभी कुछ दिनों पहले भी पंजाब के बटाला में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके

यूपी के एटा में पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट हो गया विस्फोट इतना जबरदस्त था कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों में 5 महिलाएं शामिल हैं। धमाके की  खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची और मलबे में दबे शवों को बाहर निकाला। सर्च रेस्क्यू अभी अभी जारी है 
गौरतलब हो कि अभी कुछ दिनों पहले भी पंजाब के बटाला में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 23 लोगों की जान चली गई थी और 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जानकारी के अनुसार, मिरहची के मोहल्ला गड्ढा के एक मकान में आतिशबाजी बनाई जा रही थी। मुन्नी देवी के नाम पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस था। इस घटना के वक्त फैक्ट्री में महिलायें और बच्चे समेत कई लोग मौजूद थे। 
सुबह करीब साढ़े 11 बजे मकान में तेज धमाका हुआ। इसके बाद कई और धमाके हुए। धमाकों की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए। चारों ओर धुंआ ही धुआं छा गया। जब धुआं छटा तो मंजर देख लोग की रूह कांप गई। घटना स्थल के आसपास मानव अंग बिखरे पड़े थे। किसी का कटा हुआ पैर दिखाई दे रहा था तो किसी का हाथ। मांस के टुकड़े बिखरे पड़े थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।