चुनाव 2022 : यूपी में जारी हैं नेताओं का पाला बदल का खेल, अब पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र समेत कई नेता भाजपा में शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चुनाव 2022 : यूपी में जारी हैं नेताओं का पाला बदल का खेल, अब पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र समेत कई नेता भाजपा में शामिल

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा और पूर्व विधायक मनीष रावत समेत बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा और पूर्व विधायक मनीष रावत समेत बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के कई नेताओं ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।
पूर्व मंत्री सहित कई नेताओं  को स्वतंत्र देव सिंह ने दिलाई पार्टी की सदस्यता 
भाजपा मुख्यालय में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष पूर्ववर्ती बसपा सरकार में माध्‍यमिक शिक्षा मंत्री रहे रंगनाथ मिश्र, सपा के पूर्व विधायक मनीष रावत, हमीरपुर के पूर्व सपा प्रत्याशी मनोज कुमार प्रजापति ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व में भरोसा जताया।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री शोभा कारनदलाजे तथा पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व सह चुनाव प्रभारी सत्या कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सह प्रभारी हिमांशु दुबे और प्रवक्ता आनन्‍द दुबे भी मौजूद थे। स्‍वतंत्र देव सिंह ने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए उनसे विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की।
आपको बता दे कि यूपी में बडे पैमाने पर दलीय नेता टिकट की कटने की आंशका के  चलते दूसरी पार्टी में अपनी जगह बना रहे हैं। ताकि राजनीतिक  साख के साथ -साथ नेतागिरी का तमगा बचा रहे हैं।  पूर्व में भाजपा के दो मंत्री सहित कई विधायकों ने सत्तादल को छोड़कर सपा का  ज़ॉइन किया हैं।     
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 10 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।