आज यूपी के सीतापुर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिहं, भाजपा कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों को करेंगे संबोधित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज यूपी के सीतापुर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिहं, भाजपा कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों को करेंगे संबोधित

उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कई राजनीतिक पार्टियों के नेता लगातार प्रदेश में

उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कई राजनीतिक पार्टियों के नेता लगातार प्रदेश में जन सभाएं कर रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आज सीतापुर जाएंगे और जमीनी स्तर के  भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव के गुर सिखाएंगे तथा बूथ अध्यक्षों को भी संबोधित करेंगे। प्रदेश भाजपा की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह अवध क्षेत्र के बूथ सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली से दोपहर डेढ़ बजे सीतापुर पहुंचेंगे। 
उप मुख्यमंत्री भी रहेंगे मौजूद
चुनाव के मद्देनजर पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं को क्षेत्रीय आधार पर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रबंधन के गुर सिखाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इस क्रम में राजनाथ सिंह को अवध क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। अवध क्षेत्र में सीतापुर से बूथ सम्मेलन की शुरुआत हो रही है। सिंह के कार्यक्रम के मुताबिक वह दोपहर बाद सीतापुर स्थित ग्रास फार्म मैदान पहुंचेंगे। वह लगभग डेढ़ घंटे तक बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में मौजूद रह कर पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा के अलावा अन्य क्षेत्रीय नेता भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।