कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान मौत: इंजेक्शन के बाद आई सूजन, डॉक्टर क्लिनिक बंद कर फरार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान मौत: इंजेक्शन के बाद आई सूजन, डॉक्टर क्लिनिक बंद कर फरार

हेयर ट्रांसप्लांट में लापरवाही से मौत, डॉक्टर लापता

कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान इंजेक्शन से सूजन के कारण सहायक अभियंता विनीत दुबे की मौत हो गई। डॉक्टर अनुष्का तिवारी फरार हैं और क्लिनिक बंद है। पुलिस ने 54 दिन बाद FIR दर्ज की। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने बिना जानकारी के इलाज शुरू किया।

कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान पनकी पावर हाउस में तैनात सहायक अभियंता (AE) विनीत दुबे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना 14 मार्च की है, लेकिन मृतक की पत्नी की तमाम कोशिशों के बावजूद पुलिस ने FIR 54 दिन बाद दर्ज की है। विनीत दुबे निजी क्लिनिक में हेयर ट्रांसप्लांट कराने गए थे। डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उनके चेहरे पर सूजन आ गई और हालत बिगड़ती चली गई। उन्हें पहले एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, फिर गंभीर स्थिति में रीजेंसी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से क्लिनिक की डॉक्टर अनुष्का तिवारी फरार हैं और उनका फोन भी बंद है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने बिना किसी ठोस जानकारी के इलाज शुरू किया और फिर परिवार को बिना सूचित किए अस्पताल छोड़कर चली गईं।

होली पर मायके गई थीं पत्नी, इलाज की सूचना डॉक्टर ने दी

मूल रूप से गोरखपुर निवासी विनीत दुबे (37) कानपुर के पनकी स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में रहते थे और पावर प्लांट में AE के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी जया ने बताया कि वह बच्चों को लेकर होली पर मायके गोंडा गई थीं। 13 मार्च को विनीत ने इंपायर वाराही क्लिनिक में हेयर ट्रांसप्लांट कराया, जहां डॉक्टर अनुष्का तिवारी ने उन्हें इंजेक्शन दिया। इसी के बाद उनके चेहरे पर सूजन आ गई और तबीयत बिगड़ गई।

डॉक्टर ने फोन कर बताया ‘थोड़ी सूजन’ है, फिर गायब हो गईं

जया ने बताया, “डॉ. अनुष्का ने मुझे फोन करके सिर्फ इतना कहा कि विनीत के चेहरे पर थोड़ी सूजन है, इसलिए उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करा रही हैं। दर्द निवारक इंजेक्शन दे दिया गया है।” हालत गंभीर होने पर रिश्तेदारों ने विनीत को रीजेंसी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां 14 मार्च को उनकी मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टर क्लिनिक बंद कर फरार हो गईं। पत्नी जया ने रावतपुर थाने से लेकर ACP, DCP, और पुलिस कमिश्नर तक न्याय की गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार उन्होंने ऑडियो, वीडियो और अन्य साक्ष्यों के साथ CM पोर्टल पर शिकायत की, जिसके बाद शनिवार को FIR दर्ज हुई। पुलिस ने डॉक्टर पर बिना जानकारी के इलाज और लापरवाही से मौत के आरोपों को जांच में शामिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।