उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ कम नहीं हो रहे अपराध : प्रियंका गांधी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ कम नहीं हो रहे अपराध : प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने जो वीडियो शेयर किया है उसे उन्होंने उत्तर प्रदेश के एक थाने का बताया है,

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे हैं और कानून के रखवाले ही लोगों के साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं। प्रियंका ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘‘छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने गई लड़की के साथ इस तरह का व्यवहार हो रहा है। 

एक तरफ उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे, दूसरी तरफ कानून के रखवालों का ये बर्ताव है।’’ उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने की पहली सीढ़ी है कि उनकी बात सुनी जाए। कांग्रेस महासचिव ने जो वीडियो शेयर किया है उसे उन्होंने उत्तर प्रदेश के एक थाने का बताया है, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह राज्य में किस स्थान का वीडियो का है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।