समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य में बहुत अन्याय, बुरा व्यवहार, महंगाई और बेईमानी जैसे समस्या बढ़ गया है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में हर कोई इन समस्याओं से प्रभावित हो रहा है। यादव ने शनिवार को प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अन्याय, अत्याचार, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। समाज का हर वर्ग इससे त्रस्त है। यादव ने प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में सम्बोधित करते हुए कहा कि दरवाजे-दरवाजे दस्तक देने के लिए अभी से जुट जाएं।
जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है
जमीनी स्तर पर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं रखें। कार्यकर्ता बिना अति उत्साह, अति आत्मविश्वास के काम करे। लोकसभा चुनाव 2024 में डबल इंजन की दोनों सरकारें जाएंगी। भाजपा सरकार प्रदेश में 80 की 80 सीटें हारेगी। जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। समाजवादी पार्टी के पास जनता की ताकत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बुलडोजर से उत्तर प्रदेश में अराजकता फैला रही है। भाजपा साजिश और षडयंत्र करके समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिश करती है।
सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में हो रही हैं
भाजपा रणनीति बनाकर निर्दोष लोगों को फर्जी केसों में फंसाकर उन्हें परेशान कर रही है। एनसीआरबी के आंकड़ के अनुसार पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में हो रही हैं। भाजपा सत्ता का दुरूपयोग करके संविधान और लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। भाजपा अनैतिक राजनीति कर चुनाव को प्रभावित करती है। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भाजपा वोटबैंक की तरह इस्तेमाल करती है। भाजपा झगड़ लगाकर समाज को बांटना चाहती है। भाजपा अंग्रेजों की नीति ‘‘फूट डालो राज करो‘‘ पर चल रही है।