भ्रष्ट अधिकारी जेल जाने को रहें तैयार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भ्रष्ट अधिकारी जेल जाने को रहें तैयार

NULL

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने वाले अधिकारियों को जेल भेजा जायेगा। श्री मौर्य ने यहां एक जनसभा में कहा कि भ्रष्ट आचरण के दोषी अधिकारियों की जगह कुर्सी पर नहीं बल्कि उनको सीधे जेल भेजा जाएगा। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि भाजपा के एक-एक सामान्य कार्यकर्ता की भी समस्या को प्राथमिकता से हल करें, यदि इसमें कोई लापरवाही उनके संज्ञान में आई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा आने वाले लोकसभा के आम चुनाव में फिर से श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार सत्ता में आएगी और सबका साथ सबका विकास, सपने को साकार करेगी। श्री मौर्य ने अपने 25 मिनट के संक्षिप्त भाषण में सिर्फ भाजपा की उपलब्धियों का ही बखान किया।

उन्होंने कहा जो कांग्रेस सपा व बसपा की सरकार 60 साल में नहीं कर पाई वह कार्य भाजपा सरकार ने मात्र चार साल में पूरा करके जनता को दिखा दिया है। भाजपा सरकार ने समाज को एक भयमुक्त प्रशासन दिया है और यह सरकार सबका साथ सबका विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब श्री मोदी कुछ काम ही नहीं कर रहे हैं तो फिर उनको सत्ता में आने से रोकने के लिए सारे दल क्यों इकट्ठा हो रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों भारत बंद के दौरान हिंसात्मक वारदातों का जिक्र करते हुये उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज कहा कि जो समाज में उन्माद फैलाने और दंगा फसाद कर समाज को तोड़ने का काम करने वाले संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अनुयायी नहीं हो सकते।

उन्होंने कहा कि हाल में प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में सरकारी वाहनों में आगजनी और तोडफोड की घटनाएं बड़ी ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। जिन लोगों का इस झगड़े में हाथ रहा है वह कभी भी डॉ भीमराव अंबेडकर के अनुयाई नहीं हो सकते। प्रदेश सरकार ने समाज को सुशासन देने का काम किया है। जो लोग हिंसा में लिप्त पाए जाएंगे उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय समाज में परिवर्तन का दौर चल रहा है और भाजपा सरकार सभी को साथ लेकर सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर कार्य करते हुए आगे चल रही है। उनके स्तर से जो भी प्रयास होगा वह कश्यप समाज को आरक्षण दिलाने का काम करेंगे।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।