राजनीतिक विरोधियों को धमकाने में भरोसा करती है कांग्रेस : अखिलेश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजनीतिक विरोधियों को धमकाने में भरोसा करती है कांग्रेस : अखिलेश

अखिलेश ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जब केन्द्र की सत्ता में थी तो उसने नेताजी के खिलाफ सीबीआई

कांग्रेस को गठबंधन से बाहर रखने वाली सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह राजनीतिक विरोधियों को धमकाने में भरोसा करती है। अखिलेश ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा, ”बीजेपी की तरह कांग्रेस भी राजनीतिक विरोधियों को धमकाने में भरोसा करती है।” उन्होंने कहा कि हमारा कांग्रेस से गठबंधन था लेकिन हमने पाया कि कांग्रेस का अहंकार बहुत बड़ा है।

सपा ने 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से हाथ मिलाया था लेकिन बाद में गोरखपुर, फूलपुर और कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए उसने बसपा और रालोद से हाथ मिलाया। सपा-बसपा गठबंधन ने हालांकि इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अलग रखा है। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी को कांग्रेस नहीं रोक रही है बल्कि सपा-बसपा गठबंधन रोक रहा है।

mayawati-akhilesh

अखिलेश ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जब केन्द्र की सत्ता में थी तो उसने नेताजी के खिलाफ सीबीआई जांच कराई। उन्होंने दावा किया कि एक कांग्रेसी अभी भी वही काम कर रहा है। उनका इशारा कांग्रेस कार्यकर्ता विश्वनाथ चतुर्वेदी की ओर था। उनका और कहना था कि चतुर्वेदी मौजूदा आम चुनाव के समय उनकी छवि धूमिल करने के मकसद से उनके पिता मुलायम और उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का पुराना मामला उठाने का प्रयास कर रहे हैं।

अखिलेश का मोदी पर निशाना, कहा-हमें ‘प्रचार मंत्री’ नहीं ‘प्रधान मंत्री’ चाहिए

अखिलेश ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अपने साझेदारों के साथ धोखा किया है। उन्होंने जनता से कहा कि वह बीजेपी को ‘नोटबंदी’ का जवाब ‘वोटबंदी’ से दे क्योंकि नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।