किसान महापंचायत को संबोधित करने जा रही प्रियंका गांधी का डीएनडी पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

किसान महापंचायत को संबोधित करने जा रही प्रियंका गांधी का डीएनडी पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा का मंगलवार को

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा का मंगलवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने दिल्ली-नोएडा को जोड़ने वाले रास्ते डीएनडी पर भव्य स्वागत किया। प्रियंका गांधी वाद्रा डीएनडी के रास्ते मथुरा में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करने जा रही थीं। 
कांग्रेस कमेटी नोएडा महानगर के अध्यक्ष शहाबुद्दीन के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी वाद्रा का डीएनडी पर स्वागत किया। इस बीच प्रियंका गांधी ने प्रयागराज के बसवार गांव में मल्लाहो के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई विरोध करते हुए उनकी आर्थिक मदद करने की घोषणा की है। 
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘ नदी के असली दावेदार एवं रक्षक निषाद समुदाय के लोग हैं। बंसवार, प्रयागराज में उप्र पुलिस के उत्पीड़न के विरुद्ध और निषाद समाज के अधिकारों के लिए हम लड़ेंगे।’’ कांग्रेस महासचिव पे कहा, ‘‘ कांग्रेस पार्टी जिन निषाद परिवारों की नाव तोड़ी गई है सबको संयुक्त रूप से 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद करेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस जन निषाद समुदाय के अधिकारों के लिए नदी अधिकार यात्रा निकालेंगे।’’ 
1614074742 priynka
प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘नदी के संसाधनों पर प्राथमिक हक निषादों का है इस विचार के साथ बालू खनन के लिए निषादराज कोपरेटिव सोसाइटी के गठन की मांग करते हैं।’’ उन्होंने मांग की कि सरकार बालू माफिया और बड़ी-बड़ी कंपनियों द्वारा किए जा रहे अवैध खनन की जांच करे एवं श्वेत पत्र जारी कर बताए कि कहां पर किन-किन नदियों में खनन किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।