Girl in a jacket

वाराणसी: मस्जिद के बाद कांग्रेस कार्यालय हुआ गुलाबी, नाराज कार्यकर्ताओं ने दिया 36 घंटों का अल्टीमेटम

वाराणसी में गुलाबी रंग को लेकर राजनीति हो रही है, मस्जिद के बाद अब कांग्रेस कार्यालय को गुलाबी

वाराणसी में गुलाबी रंग को लेकर राजनीति हो रही है, मस्जिद के बाद अब कांग्रेस कार्यालय को गुलाबी रंग में पेंट किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को वाराणसी दौरे पर पहुंचेंगे जहां वह काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। यही कारण है कि काशी विश्वनाथ जाने वाले मार्गों को एकरूपता का संदेश देते हुए पूरी तरह से गुलाबी रंग में रंगा जा रहा है। 
कांग्रेस कार्यालय हुआ गुलाबी  
कांग्रेस पार्टी ने विकास प्राधिकरण (वीडीए) द्वारा मैदागिन चौराहे के बगल में स्थित पार्टी कार्यालय को गुलाबी रंग से रंगे जाने पर गुरुवार को विरोध जताया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने वीडीए को पत्र लिखकर बिना सहमति के मैदागिन चौराहे के बगल में स्थित कांग्रेस कार्यालय को गुलाबी रंग में रंगने पर कड़ा विरोध जताया। 
1639116423 c
VDA को पत्र लिखकर दिया 36 घंटे का अल्टीमेटम
कांग्रेस नेता ने वीडीए को पत्र में गुलाबी रंग बदलने के लिए बकायदा 36 घंटे का अल्टीमेटम सुनते हुए कड़े विरोध की चेतावनी भी दे दी। बता दें की कांग्रेस कार्यालय से पहले वाराणसी की बुलानाला कर्णघंटा मस्जिद को रातोंरात हल्के गुलाबी रंग से पेंट कर दिया गया था। जिस पर मुस्लिम समुदाय ने नाराजगी जताई और वाराणसी विकास प्राधिकरण पर तानाशाही का आरोप लगाया था। इसके बाद मस्जिद को दुबारा सफेद रंग से रंगा गया था।

कानपुर : गोद में बच्चे को लिए पिता पर पुलिस ने भांजी लाठियां, वरुण बोले- न्याय मांगने वालों पर बर्बरता क्यों?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।