उत्तर प्रदेश में जारी सर्द हवाओं का दौर, राज्य में अलग-अलग हिस्सों में छाया घना कोहरा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश में जारी सर्द हवाओं का दौर, राज्य में अलग-अलग हिस्सों में छाया घना कोहरा

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में आम तौर पर मौसम शुष्क रहा और कहीं सामान्य तो कहीं

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में आम तौर पर मौसम शुष्क रहा और कहीं सामान्य तो कहीं कड़ाके की सदी पड़ी । मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में कहीं घना कोहरा तो कहीं हल्का कोहरा छाया रहा। 
विभाग ने बताया कि राजधानी लखनऊ में न्यून्तम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा झांसी में 6.2 डिग्री, मेरठ में 7​ डिग्री, बरेली में 6.5 डिग्री, आगरा में 5.4 डिग्री तथा वाराणसी में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कानपुर सबसे सर्द स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक बुधवार को प्रदेश में छिटफुट स्थानों पर हल्का से घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है। मौसम के आम तौर पर खुष्क रहने का अनुमान है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।