CM योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना,असत्य के मार्ग पर चलने वाले सत्याग्रह नहीं कर सकते - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना,असत्य के मार्ग पर चलने वाले सत्याग्रह नहीं कर सकते

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में रविवार को उनकी पार्टी द्वारा आयोजित सत्याग्रह कार्यक्रम पर तंज करते हुए कहा कि असत्य के मार्ग पर चलने वाले लोग सत्याग्रह नहीं कर सकते। योगी ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने देश की निंदा करने और उसे कठघरे में खड़ा करने वाला कोई भी व्यक्ति सत्याग्रह नहीं कर सकता।
कांग्रेस पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबे हुए और लोकतंत्र को कमजोर करने वाले लोग सत्याग्रह नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि देश को भाषावाद और क्षेत्रवाद जैसे ‘तमाम वादों’ में बांटने वाले लोग आज सत्याग्रह कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भारत के जवानों के प्रति जिनके मन में श्रद्धा और सम्मान का भाव नहीं है, वे सत्याग्रह की बात नहीं कर सकते।
1679829278 jk,bn
गुजरात कोर्ट ने राहुल को सुनाई 2 साल की सजा
गौरतलब है कि सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि के एक मामले में दो साल कैद की सजा सुनाए जाने के चलते कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस रविवार को पूरे देश में सत्याग्रह आंदोलन कर रही है। 
1679829145 ghbnzb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।