CM योगी ने कहा- 'अब यूपी की पहचान माफियाओं से नहीं, महोत्सव से है' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM योगी ने कहा- ‘अब यूपी की पहचान माफियाओं से नहीं, महोत्सव से है’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रदेश की जनता के सामने भाजपा सरकार की छह साल की उपलब्धियों

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रदेश की जनता के सामने भाजपा सरकार की छह साल की उपलब्धियों का बखान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमने छह साल में राज्य को लेकर लोगों की धारणा बदलने का काम किया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब यूपी की पहचान माफियाओं के कारण नहीं बल्कि महोत्सव के कारण जाना जाता है। अब यूपी की पहचान उपद्रवियों से नहीं उत्सवों से है। अब प्रदेश माफियाओं के कारण नहीं बल्कि महोत्सव के कारण जाना जाता है। उन्होंने कहा कि हमने नया यूपी बनाया है। छह वर्ष पहले लोग कहते थे कि यूपी में कभी विकास नहीं हो सकता है पर आज पूरा प्रदेश विकास की दौड़ में पहले स्थान पर जगह बना रहा है।
1679734611 untitled 2 copy.jpg5245252572
लाभ देने में न तो जातिवाद होता है और न ही भ्रष्टाचार
मुख्यमंत्री ने कहा कि छह वर्षों में प्रदेश में रोजगार के लिए माहौल बनाया गया है। सरकारी नौकरियों में जातिवाद, भ्रष्टाचार और परिवारवाद को खत्म किया गया है। सरकारी योजनाओं का लाभ देने में न तो जातिवाद होता है और न ही भ्रष्टाचार। हर किसी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
संदेह की नजरों से देखा जाता था
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छह साल में यूपी को लेकर देश में धारणा बदली है। अब यूपी का नाम सुनकर लोगों के चेहरे पर चमक आ जाती है। पहले संदेह की नजरों से देखा जाता था। अब प्रदेश के युवाओं के सामने पहचान का संकट नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।