CM योगी का बड़ा ऐलान, कहा- 500 से अधिक खिलाड़ियों को यूपी की विभिन्न सेवाओं में मिलेगा स्थान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM योगी का बड़ा ऐलान, कहा- 500 से अधिक खिलाड़ियों को यूपी की विभिन्न सेवाओं में मिलेगा स्थान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस खेल कुंभ युवा शक्ति को खेलकूद की गतिविधियों

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस खेल कुंभ युवा शक्ति को खेलकूद की गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि हम 500 से अधिक खिलाड़ियों को शासन की विभिन्न सेवाओं में स्थान देने जा रहे हैं, जहां पर वह खेलकूद की गतिविधियों में भाग लेने के साथ ही बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स संकुल चैंपियनशिप 2022-2023 में शामिल हुए। सशस्त्र सीमा बल के नेतृत्व में पीएसी 35वीं वाहिनी महानगर के ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि इस आयोजन में 32 राज्यों के 1300 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जो इस कार्यक्रम की सफलता को बताता है। किसी व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में खेल की महवपूर्ण भूमिका होती है।
Yogi Adityanath on Twitter:
कहा कि सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के नेतृत्व में आयोजित होने वाला यह आयोजन हमारी युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक सिद्धांतों की नींव रखने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सुविधाओं को बढ़ाने के साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को यूपी पुलिस और शासन की विभिन्न सेवाओं में स्थान देने की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा रहा है। योगी ने कहा कि भारत की ऋषि मनीषा इस बात पर विश्वास करती रही है कि शरीर माध्यम खलु धर्म साधनम। यानी जितने भी हमारे जीवन के साधन हैं, वह स्वस्थ शरीर से ही सम्पन्न हो सकते हैं। खेल कूद की गतिविधियां स्वस्थ शरीर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
Yogi Adityanath on Twitter:
सीएम योगी ने कहा कि आज ओलंपिक, एशियाड, वर्ल्ड चैंपियनशिप, कॉमवेल्थ गेम्स सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगताओं में भारत का प्रतिभाग बढ़ने के साथ ही मेडल की संख्या में भी वृद्धि हुई है। यह किसी देश के सामथ्र्य और कौशल को प्रदर्शित करता है। खेल कूद की प्रतियोगिता सम और विषम परिस्थितियों में बहुत कुछ देने का काम करती है। आज उत्तर प्रदेश खेल कूद की गतिविधियों में तेजी के साथ आगे बढ़ा है। प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इन प्रतियोगिताओं के साथ दो से ढाई हजार खिलाड़ी जुड़ते हैं। युवा शक्ति को रचनात्मक और सकारात्मक दिशा में अग्रसर करने में खेल कूद की गतिविधियों की महžवपूर्ण भूमिका होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।