CM योगी का बाढ़ पीड़ितों को आश्वासन, बोले- सरकार हर जरूरतमंद के साथ डटकर खड़ी है - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM योगी का बाढ़ पीड़ितों को आश्वासन, बोले- सरकार हर जरूरतमंद के साथ डटकर खड़ी है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि वह बाढ़ पीड़ितों के साथ हर कदम पर डटकर खड़ी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के लोकप्रिय नेता बन चुके योगी आदित्यनाथ ने अपने प्रदेश के लोगों को खुला आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा कि वह बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है और इस संबंध में प्रदेश के जनप्रतिनिधियों और सरकारी तंत्र के हर अधिकारी को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है।
शनिवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के शाहपुर मण्डी परिषद के परिसर में बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि प्रदान करने के बाद उन्हें संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दो हफ्ते से हो रही भारी बारिश के कारण राप्त, बूढ़ी राप्ती, घोंघी तथा कूड़ी नदी का जल स्तर बढ़ जाने से बाढ़ का पानी आस-पास के इलाकों तक चला गया है। उन्होंने कहा कि डुमरियागंज तथा नौगढ़ तहसील के लोगों की सहायता के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को 10 किलो चावल, दो किलो दाल, नमक, आटा, मसाला, तेल सहित अन्य वस्तुएं दी जा रही हैं और जानवरो के लिए चारे की पूरी व्यवस्था करायी गयी है। योगी ने कहा कि बाढ़ से जिन किसानो की फसल नष्ट हो गयी है, उन किसानो की सूची बना कर उपलब्ध कराने का प्रशासन को निर्देश दिया गया है। उन्हें फसल क्षति की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश में जिन लोगों के घर गिर गये हैं, उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।