सोनभद्र में CM योगी ने पीड़ितों से की मुलाकात, प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सोनभद्र में CM योगी ने पीड़ितों से की मुलाकात, प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी शनिवार को मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें कांग्रेस की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोनभद्र में हुए जमीनी विवाद के पीड़ितों से से मुलाकात की। सोनभद्र पहुंच कर सीएम योगी ने लोगों से मुलाकात के साथ अधिकारियों को आवश्‍यक दिशा निर्देश भी जारी किए है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के साथ बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह, मुख्य सचिव डॉ. अनूप चन्द्र पांडेय व डीजीपी ओपी सिंह भी मौजूद रहे। 
इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीएम योगी के इस दौरे को लेकर ट्वीट किया है। प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ के सोनभद्र दौरे का स्वागत किया। उन्होंने कहा, उन्होंने ने अपना फर्ज पहचाना, ये अच्छी बात है। उम्भा को लम्बे समय से न्याय की प्रतीक्षा है। 
प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोनभद्र जाने का स्वागत करती हूं। उन्होंने ने अपना फर्ज पहचाना, ये अच्छी बात है। उम्भा को लम्बे समय से न्याय की प्रतीक्षा है। अपेक्षा है उम्भा के पीड़ितों को न्याय मिलेगा और उनकी 5 मांगों को माना जाएगा।

प्रियंका गांधी ने भी शनिवार को मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें कांग्रेस की तरफ से 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने राज्य सरकार से पीड़ित परिवारों को 25-25 लाख रुपये की सहायता राशि देने का आग्रह किया है। 

सीएम योगी ने इस मामले में शुक्रवार को विधानसभा में कहा था कि इस घटना में अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और चार अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है। उन्होंने कहा था, अब तक 29 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक एकनली बंदूक, दो दोनली बंदूकें और एक रायफल जब्त की जा चुकी है। 
इस घटना के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की भी घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।