CM योगी ने मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों को अपने कार्यालय से दायित्वों का निर्वहन करने के दिए निर्देश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM योगी ने मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों को अपने कार्यालय से दायित्वों का निर्वहन करने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों,पुलिस अधीक्षकों को अपने कार्यालय से

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों,पुलिस अधीक्षकों को अपने कार्यालय से दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक केवल शासकीय कार्यालय से ही शासकीय कार्यों का संचालन करें तथा लोगों के बीच जाकर, संवाद स्थापित करते हुए जन समस्याओं के प्रभावी निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री शनिवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों के प्रति पूरी तरह समर्पित होकर धान तथा गन्ने की खरीद की जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में डेयरी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने डेयरी सेक्टर के विस्तार के लिए राजस्व ग्रामों में अधिक से अधिक दुग्ध समितियां गठित करते हुए पशुपालकों को लाभान्वित करने पर जोर दिया।
उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों को अपने-अपने जिले के गो आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि तथा किसान कल्याण के उद्देश्य से प्रदेश सरकार किसान कल्याण मिशन शुरू कर रही है। उन्होंने कहा कि 6 जनवरी को वे स्वयं किसान कल्याण मिशन के अन्तर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।