CM योगी ने ब्लॉक प्रमुख प्रशान्त सिंह के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM योगी ने ब्लॉक प्रमुख प्रशान्त सिंह के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रशांत सिंह समेत पांच लोगों की मृत्यु हो गई थी। बयालीस वर्षीय प्रशांत सिंह अपने मामा भानु प्रताप

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र जिले के नगवां विकास खण्ड के ब्लॉक प्रमुख प्रशान्त सिंह की सड़क हादसे में असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
गौरतलब है कि झारखंड में गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र में आज तड़के ट्रक और स्कार्पियों के बीच हुयी भीषण टक्कर में सोनभद, के नगवां ब्लाक प्रमुख प्रशांत सिंह समेत पांच लोगों की मृत्यु हो गई थी। बयालीस वर्षीय प्रशांत सिंह अपने मामा भानु प्रताप सिंह के चुनाव प्रचार के लिए भवनाथपुर गये हुए थे।
प्रशांत सिंह कृषि उत्पादन बाजार समिति गढ़वा परिसर में चुनाव को लेकर बने वज्रगृह में शनिवार को हुए मतदान के बाद जमा किये जा रहे ईवीएम को सील होने के बाद रविवार तड़के स्कार्पियों से भवनाथपुर लौट रहे थे।
गढ़वा से लौटने के दौरान परसवान गांव के सामने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई थी। हादसे में ब्लाक प्रमुख समेत चार लोगों की मोके पर ही मृत्यु हो गई और एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई थी।
मेहुड़ गांव निवासी श्री सिंह के परिवार में उनकी पत्नी हेमा सिंह, सात साल की पुत्री श्रेयसी और चार साल का पुत्र शौर्य है। श्री सिंह का शाम के समय वाराणसी में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।