सीएम योगी ने चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिको को बधाई दी

योगी आदित्यनाथ उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण की सफलता से भारत लगातार चंद्र अभियान संचालित करने वाले

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण की सफलता से भारत लगातार चंद्र अभियान संचालित करने वाले विश्व के चुनिंदा देशों में सम्मिलित हो गया है।
चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण ने विश्व स्तर पर भारत के मान-सम्मान और गौरव को बढ़ाया है। यह उपलब्धि प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणादायी है। देशवासियों को भारतीय वैज्ञानिकों की प्रतिभा और क्षमता पर गर्व है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी ने चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण में उत्तर प्रदेश के योगदान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस अभियान में राजधानी लखनऊ निवासी वरिष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिक रितु कारिधाल श्रीवास्तव की अहम भूमिका है। 
चंद्रयान-2 के रोवर के लिए मैप जनरेशन और पाथ जनरेशन की तकनीक उपलब्ध कराने में आईआईटी कानपुर का अहम योगदान है। इस प्रक्षेपण की सफलता भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में मील का एक और पत्थर है। उन्होंने चंद्रयान-2 मिशन के उददेश्यों की पूर्ण सफलता की कामना की। 

संसद के चालू सत्र को आगे बढ़ाने के पक्ष में राजनीतिक दल : भाजपा नेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।