CM योगी ने आनंदी बेन को दी जन्मदिन की बधाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM योगी ने आनंदी बेन को दी जन्मदिन की बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को उनके 78 वें जन्म दिन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को उनके 78 वें जन्म दिन पर बधाई दी और उन्हें श्रीरामचरितमानस की एक प्रति भेंट की। मुख्यमंत्री सुबह राजभवन आये और राज्यपाल को जन्म दिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री के साथ वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भी राजभवन में राज्यपाल को बधाई दी। 

लोकसभा में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने उठाया चुनावी बॉन्ड का मुद्दा

गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने 29 जुलाई 2019 को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का पदभार संभाला। बच्चों तथा महिलाओं के प्रति बेहद संवेदनशील आनंदीबेन को गुजरात की आयरन लेडी का खिताब भी मिला है। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का पद संभालने से पहले वह मध्य प्रदेश की राज्यपाल थीं। आनंदी बेन पटेल 1998 से गुजरात की विधायक थीं। उनका जन्म मेहसाणा के खरोद गांव में, 21 नवम्बर 1941 को हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।