देश के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान 03 की चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में इस बड़ी सफलता के लिए इसरो (ISRO) के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है।
PM मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में ISRO के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया जो अब तक किसी ने नहीं किया – योगी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके कहा कि चंद्रयान 3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग नए भारत की क्षमता और शक्ति का एक मजबूत प्रदर्शन है। सीएम योगी ने आगे कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया जो अब तक किसी ने नहीं किया। उन्होंने इसे संभव करके दिखाया है। वसुधैव कुटुंबकम की पवित्र भावना के साथ आज की सफलता के लिए ISRO के सभी वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई। इस सफलता के लिए समस्त प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई, जय हिन्द।
सतीश महाना ने भी चंद्रयान 3 मिशन की सफलता पर देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी
यूपी विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी चंद्रयान 3 मिशन की सफलता पर देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सफलता की ओर एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। भारत ने जो किया है उसकी दुनिया में किसी को उम्मीद नहीं थी. आज भारत के लिए बहुत गौरव का दिन है।