उत्तर प्रदेश में CM योगी और प्रियंका आज होंगे आमने-सामने - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश में CM योगी और प्रियंका आज होंगे आमने-सामने

प्रियंका के कार्यालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, प्रियंका दो दिनों तक अमेठी में कैंप करके अपने भाई

उत्तर प्रदेश की अतिविशिष्ट लोकसभा सीट में शुमार अमेठी में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आमने-सामने होंगे। भाजपा की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 4.35 बजे अमेठी के जगदीशपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वह एक चुनावी जनसभा का संबोधित करेंगे।

वहीं, कांग्रेस की महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी अमेठी में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। प्रियंका के कार्यालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, प्रियंका गांधी दो दिनों तक अमेठी में कैंप करके अपने भाई राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगी। जानकारी के मुताबिक, हैदरगढ़ के पास अमेठी सीमा में प्रियंका गांधी के हेलीकॉप्टर के लिए हैलीपैड बनाया गया है।

मोदी-राहुल-शाह के कथित आचार संहिता उल्लंघनों पर चुनाव आयोग आज लेगा फैसला

प्रियंका पूर्वाह्न 10.45 बजे अमेठी सीमा में प्रवेश करेंगी। कांग्रेस महासचिव यहां बाजार शुकुल मुसाफिरखाना समेत दर्जनों गांवों में जनसंपर्क करेंगी। इसके बाद देर शाम भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगी।

गेस्ट हाउस में प्रियंका रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे गेस्ट हाउस से प्रियंका का काफिला निकलेगा जो सलोन के रास्ते दर्जनों गांवों में जनसंपर्क करते हुए अमेठी पहुंचेगा। अमेठी में शाम पांच बजे प्रियंका रोड शो करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।