उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे : राज्य मंत्री - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे : राज्य मंत्री

उत्तरप्रदेश में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त अजमेर मूल की सोनम किन्नर ने दावा किया है कि उत्तर

उत्तरप्रदेश में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त अजमेर मूल की सोनम किन्नर ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।
अजमेर में ख्वाजा साहब की दरगाह की जियारत और तीर्थराज पुष्कर में पूजा करने आई सोनम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को अच्छा राज काज दिया। उनके कार्यकाल में राज्य में दंगे नहीं हुए। उन्होंने कानून के दायरे में जनहित के काम किये है।
उन्होंने कहा कि मैनें हिन्दवली गरीब नवाज से दुआ की है और मुझे पूरा विश्वास है कि 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी और आदित्यनाथ एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आदित्यनाथ के शासन में मुसलमानों के विकास के लिये बहुत काम हुआ है।
मंत्री सोनम ने गरीब नवाज की बारगाह में हाजरी लगाई और दुआ की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस जाप्ता लगा रहा। उल्लेखनीय है कि सोनम किन्नर सामान्य दिनों में अजमेर से उत्तरप्रदेश की राजनीति में गयी और राज्य मंत्री का दर्जा हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।