चित्रकूट: CM योगी ने सूबे के पहले रोप-वे का किया उद्घाटन, प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाने का किया आवाहन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चित्रकूट: CM योगी ने सूबे के पहले रोप-वे का किया उद्घाटन, प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाने का किया आवाहन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य के पहले रोप वे का उदघाटन किया। मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राज्य के पहले रोप वे का उदघाटन किया। मुख्यमंत्री ने कामतानाथ मंदिर में पूजा की और झाडू भी लगाई। बता दें कि यह रोप वे 256 मीटर लंबा है जो कामता गिरि परिक्रमा मार्ग से लक्ष्मण हिल टाप तक जायेगा। रोप वे के लिए तीन कैबिन बनाये गए है। हर कैबिन में छह लोगों को ले जाने व्यवस्था है। 
मतलब एक साथ 18 लोगों के जाने की व्यवस्था है। रोप वे से जाने में बस पांच मिनट लगेंगे। एक घंटे में चार सौ लोगों को लक्ष्मण हिल टाप पर ले जाया जा सकेगा। इसकी दर पचास रूपया तय की गई है। हर किसी को फेरे के लिए इतनी राशि देनी होगी। रोप वे का संचालन महिलायें करेंगी। इसके लिए किसी पुरूष कर्मचारी को नहीं रखा जायेगा। 
1568451324 ropeway
प्लास्टिक ही कैंसर का कारक, पर्यावरण संरक्षण में बाधा : योगी 
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने महिलाओं के बीच जूट बैग भी बांटे और पोलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्लास्टिक ही कैंसर, पर्यावरण संरक्षण तथा वन संरक्षण में बाधा है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मिशन स्वच्छ भारत’ शुरू किया था। इससे व्यापक परिवर्तन आया है। स्वच्छता सेवा मिशन की बात स्वामी विवेकानंद ने साल 1893 में शिकागो में विश्व संसद में ऐतिहासिक भाषण देने के दौरान भी कही थी।” 
उन्होंने कहा, “प्लास्टिक पर्यावरण प्रदूषण तथा कैंसर का बड़ा कारक है। चित्रकूट के साथ-साथ उप्र के हर गांव व नगर प्लास्टिक मुक्त बनने चाहिए।” योगी ने कहा, “आज कामदगिरि परिक्रमा के साथ स्वच्छता सेवा से मैं भी जुड़ा हूं। प्लास्टिक रक्तबीज है, इसका एक-एक कण बीमारियों का भंडार है। धार्मिक, सामाजिक, व्यापारी संगठन समाज का हर व्यक्ति प्लास्टिक त्यागे। घर का सामान सब्जी थैले में लाएं। परिक्रमा मार्ग पर होर्डिग, गुटखा पर पाबंदी लगाएं। यह अभियान आज से ही चले।” 
अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा, “यहां होर्डिग के प्लास्टिक की बड़ी समस्या है। सार्वजनिक स्थल पर होर्डिग बिल्कुल न लगाएं। इसका पालन करें, प्रशासन सख्त रुख अपनाए। परिक्रमा पथ पर पान गुटखा, खैनी की बिक्री और खाना प्रतिबंधित कर दें। इससे स्वच्छता सेवा का भाव बढ़ेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।