प्रतापगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, भाजपा सांसद संगमलाल की गाड़ियां तोड़ी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रतापगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, भाजपा सांसद संगमलाल की गाड़ियां तोड़ी

प्रतापगढ़ के सांगीपुर विकास खंड में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई।

प्रतापगढ़ के सांगीपुर विकास खंड में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता की कई गाड़ियों को पथराव और लाठी-डंडे से  क्षतिग्रस्त कर दिया।आपको बता दें कि इस घटना में कई कार्यकर्ता और पुलिस के कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। इससे मौके पर हड़कंप मच गया।इस घटना को लेकर घंटों अफरा तफरी मची रही।
 प्रतापगढ़ के सांगीपुर ब्लॉक में शनिवार को  गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी और उनकी बेटी और कांग्रेस की विधायक आराधना मिश्रा मोना मौजूद थीं। इसी बीच भाजपा के सांसद संगम लाल गुप्ता भी अपनी कई गाड़ियों के काफिले के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों नेताओं के समर्थक एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू होने लगी और दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक दूसरे से उलझ गए। कुछ ही देर में जमकर मारपीट शुरु हो गई। कांग्रेसियों की संख्या अधिक होने के कारण भाजपाइयों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। कांग्रेसी यहीं नहीं रुके और पथराव कर भाजपा सांसद की फार्च्यूनर सहित कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के चलते मौके पर अफरी तफरी मची रही। गरीब कल्याण मेले में आए लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। 
घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक दूसरे पर पहले मारपीट का आरोप लगाते रहे। पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने पुलिस से भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत की। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मची रही। भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों ने कड़े सुरक्षा घेरे के बीच भाजपा सांसद को भीड़ से बाहर निकाला। भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दुर्व्यहार का आरोप लगाया। उनका कहना था की कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के लोगों पर जानलेवा हमला किया। उनके कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।