मुख्यमंत्री योगी ने ढाई साल के कार्यकाल में किया 18 बार अयोध्या का दौरा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुख्यमंत्री योगी ने ढाई साल के कार्यकाल में किया 18 बार अयोध्या का दौरा

उन्होंने तीन बार अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया और फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया।’’

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद ढाई साल में 18 बार अयोध्या के दौरे पर गये। भाजपा के एक नेता के मुताबिक उन्होंने (योगी) वहां रामलला के दर्शन भी किये जबकि इससे पहले विपक्षी नेता वहां जाने से कतराते थे। 
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘पिछले ढाई साल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 बार अयोध्या गये और वहां रामलला के दर्शन भी किये। उन्होंने तीन बार अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया और फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया।’’ 
उन्होंने कहा पिछले 27 सालों में समाजवादी पार्टी (सपा) सरंक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित वरिष्ठ नेता अयोध्या जाने और रामलला के दर्शन से कतराते रहे। 
उन्होंने कहा कि वह आदित्यनाथ ही थे जिन्होंने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया। उल्लेखनीय है कि अयोध्या में सरयू नदी के किनारे भगवान राम की विशाल प्रतिमा स्थापित करने की योजना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।