आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत

उत्तर प्रदेश के सारनाथ में पुलिस ने आकांक्षा दुबे मौत मामले में भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उनके

उत्तर प्रदेश के सारनाथ में पुलिस ने आकांक्षा दुबे मौत मामले में भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दिवंगत एक्ट्रेस की मां की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आकांक्षा की मां मधु मुंबई से वाराणसी पहुंची। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी बहुत हिम्मत वाली थी। वह आत्महत्या नहीं कर सकती।
Akanksha Dubey death Photos:आकांक्षा दुबे ने ने खुद बनाई थी अपनी पहचान 25  साल की उम्र में खुदकुशी से मौत Akanksha Dubey Death Photos bhojpuri commit  suicide in a hotel Image career
उन्होंने पुलिस और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। आकांक्षा की मां और भाई सोमवार सुबह थाने पहुंचे। मधु ने पत्रकारों को बताया कि शनिवार शाम को उन्होंने आकांक्षा से फोन पर बात की थी और वह खुश नजर आ रही थीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि समर सिंह अक्सर आकांक्षा को मारता-पीटता और प्रताड़ित करता था।
Bhojpuri actress Akanksha Dubey committed suicide last post
उन्होंने कहा, समर सिंह चाहता था कि आकांक्षा सिर्फ उसके साथ काम करे, किसी और के साथ नहीं। वह साथ काम करने के लिए पैसे नहीं देता था और अगर वह किसी और के प्रोजेक्ट में काम करती थी तो उसके साथ मारपीट करता था।
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बनारस के होटल में किया सुसाइड, फांसी  लगाकर दी जान, कमरे में मिला शव
उनके मुताबिक, आकांक्षा दुबे समर सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। उन्होंने इस बात पर भी सवाल उठाया कि आकांशा का शव बेड पर गले में दुपट्टा बंधा हुआ बैठा मिला था। उन्होंने कहा, बिस्तर पर बैठकर कोई कैसे फांसी लगा सकता है? यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है। आकांक्षा दुबे रविवार को सारनाथ में अपने कमरे में मृत पाई गई थीं लेकिन कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।