उत्तर प्रदेश में बसपा ने लोकसभा के 5 और प्रत्याशी घोषित किए - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश में बसपा ने लोकसभा के 5 और प्रत्याशी घोषित किए

गौरलब है कि बसपा इस बार समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन करके 38 सीटों पर चुनाव लड़

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की पांच और सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। बसपा ने मंगलवार को घोषित अपनी तीसरी सूची में धौरहरा से अरशद अहमद सिद्दीकी, सीतापुर से नकुल दुबे, मोहनलाल गंज से सी.एल. वर्मा, फतेहपुर से सुखदेव वर्मा और कैसरगंज से चन्द्रदेव राम यादव को चुनाव मैदान में उतारा है।

बसपा इससे पहले 17 लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। गौरलब है कि बसपा इस बार प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन करके 38 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इस गठबंधन में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) भी शामिल है।

गठबंधन पूरी करेगा नये प्रधानमंत्री की तलाश : अखिलेश यादव

गठबंधन ने रायबरेली और अमेठी से प्रत्याशी नहीं उतारने की घोषणा की है। संयुक्त प्रगतिशील गंठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी राय बरेली से तथा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से सांसद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।