ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर किया हमला, कहा- पहले सिर्फ सैफई में आती थी बिजली, अब पूरे प्रदेश में आती है 24 घंटे बिजली - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर किया हमला, कहा- पहले सिर्फ सैफई में आती थी बिजली, अब पूरे प्रदेश में आती है 24 घंटे बिजली

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रविवार को सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुये कहा कि पहले

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रविवार को सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुये कहा कि पहले सिर्फ इटावा और सैफई में 24 घंटे बिजली मिलती थी। अब पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। शहर के नगर पालिका मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस के शासनकाल में जमकर भ्रष्टाचार हुआ था, जिससे देश के छवि पूरे विश्व में खराब हुई। कांग्रेस के मंत्री भ्रष्टाचार में जेल भेजे गए। सपा पर हमला बोलते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा ‘‘ हमारे रिश्तेदार पहले जब आते थे तो गांव और शहर में बिजली आपूर्ति के लिए रोस्टर की जानकारी लेते थे। सपा शासनकाल में सिर्फ इटावा और सैफई में 24 घंटे बिजली दी जाती थी। जबकि अब पूरे प्रदेश की जनता को 24 घंटे बिजली सप्लाई दी जा रही है।
आटे को लेकर मोहताज  पाकिस्तान का किया ज्रिक
उन्होंने कहा कि देश में करोड़ लोगों को सरकार फ्री में राशन दे रही है जबकि हमारे पड़सी देश पाकिस्तान में आटा के लिए हाहाकार मचा हुआ है। भाजपा की केंद, और प्रदेश में जब से सरकार आई है, तब से विकास की गति काफी बढ़ी है। अब प्रदेश में कोई गुंडा माफिया नहीं है, सबकी कमर योगी सरकार ने तोड़ दी है।  पाठक ने कहा कि बहराइच नगर क्षेत्र में जलभराव सड़क सफाई और सीवरेज की समस्या से निजात पाने के लिए भाजपा प्रत्याशी सुधा टेकडीवाल को जीत दिलाएं। जिससे विकास कार्य में केंद, और प्रदेश सरकार की ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ जाएगा।
1682853849 gyh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 15 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।