खो-खो की नेशनल खिलाड़ी रही लड़की का म‍िला शव, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

खो-खो की नेशनल खिलाड़ी रही लड़की का म‍िला शव, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

बिजनौर की 24 वर्षीय खो-खो की नेशनल खिलाड़ी रही बबली शुक्रवार दोपहर को अपने घर से एक राजकीय

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में खो-खो की नेशनल खिलाड़ी रह चुकी लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। लड़की के परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। लड़की का शव रेलवे स्टेशन के पास अतिरिक्त स्लीपर के बीच में पड़ा मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिजनौर की 24 वर्षीय खो-खो की नेशनल खिलाड़ी रही बबली शुक्रवार दोपहर को अपने घर से एक राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरव्यू देने के लिए निकली थी लेकिन देर शाम तक भी नहीं पहुंची। इसी बीच एक महिला रेलवे स्टेशन से 50 मीटर दूर रखे अतिरिक्त स्लीपर के बीच से जा रही थी। तभी उसे बबली और कागजात बिखरे हुए दिखे।
जिसके बाद महिला ने बबली के घर जाकर उसकी सुचना दी। अद्र्धबेहोशी हालत में बबली को  प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि बबली की गला घोंटकर हत्या की गई है। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी हुई। उसके मुंह से खून निकल रहा था। 
मृतक बबली 2016 में महाराष्ट्र में हुई खो-खो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं और पढ़ाई के दौरान यूनिवर्सिटी की अंतर प्रतियोगिताओं में भी भागीदारी कर चुकी हैं। घटना के बाद से इलाके में तनाव है। जीआरपी इस केस को खोलने के लिए जुट  गई है। इसके पीछे रेलवे स्टेशन के आसपास रहने वाले नशेड़ी लोगों पर शक जताया जा रहा है. हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।