यूपी में भाजपा राज में महिलाओं के प्रति अपराध व गुंडागर्दी का बोल बाला।
अलीगढ़, बाराबंकी, जालौन, हमीरपुर, कुशीनगर और अब बरेली में होने वाली वारदातों से क़ानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
अजय सिंह बिष्ट जी, आप इस जंगलराज से कब और कैसे निपटेंगे? https://t.co/A7MFD0VLws
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) June 10, 2019
कांग्रेस अक्सर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘‘अजय सिंह बिष्ट’’ कहकर पुकारती है। उत्तरप्रदेश पुलिस के मुताबिक, कुशीनगर की घटना सात जून को अहिरौली बाजार थाना इलाके में एक गांव में हुई। पुलिस अधीक्षक आर एन मिश्रा ने रविवार को कहा, ‘‘धारा 376 (दुष्कर्म), पॉक्सो (बच्चों को यौन उत्पीड़न से संरक्षण संबंधित) कानून और अनुसूचित जाति/जनजाति कानून सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’’