योगी सरकार के 3 साल पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ता 19 मार्च से चलाएंगे विशेष अभियान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

योगी सरकार के 3 साल पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ता 19 मार्च से चलाएंगे विशेष अभियान

प्रचार के लिए माइक्रो मैनेंजमेंट भी तैयार किया गया है सभी 57 हजार से अधिक गांवों में संपर्क

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के 3 साल के कार्यकाल पूरे होने के अवसर पर  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यूपी के  गांव-गांव तक सरकार की उपलब्धियां गिनाने का कार्य अपने सांसदो और विधायकों को सौंपा हैं। इस दौरान सांसद-विधायक पांच-पांच गांवों में जाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया की योगी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर प्रमुख पदाधिकारियों के अलावा सभी विधायकों व सांसदों को अभियान में दायित्व सौंपे गए हैं। 
जिनमे सांसदों और विधायकों को पांच-पांच गांव सौंपे गए हैं, जहां वह ग्राम चौपालों में केंद्र व प्रदेश सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की विस्तृत जानकारी देंगे।उन्होंने कहा, इसके अलावा पूर्ववर्ती सरकारों की विफलताओं और वर्तमान में समाज तोड़ने की साजिश को भी उजागर किया जाएगा।  प्रचार के लिए माइक्रो मैनेंजमेंट भी तैयार किया गया है। सभी 57 हजार से अधिक गांवों में संपर्क के दौरान पत्रों का वितरण भी होगा।  उन्होंने बताया सरकार के 3 साल पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि 19 मार्च से विशेष अभियान पर निकलेंगे। 24 मार्च तक चलने वाले इस अभियान में प्रदेश के सभी 27 हजार सेक्टरों में बैठकों व संपर्क-संवाद के जरिए सरकार की प्रमुख उपलब्धियों व नीतियों के बारे में लोगों को बताया जाएगा।

भाजपा ने अखिलेश यादव पर लगाया आरोप, कहा- दंगाइयों के प्रति जता रहे हैं हमदर्दी

बता दें  कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा सरकार अपने कामों को प्रत्येक गांवों और बूथों तक पहुंचाना चाहती है। इसी कारण वह अपने प्रचार अभियान में तेजी से जुटी हुई है। उन्होंने बताया सरकार के 3 साल पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि 19 मार्च से विशेष अभियान पर निकलेंगे। 24 मार्च तक चलने वाले इस अभियान में प्रदेश के सभी 27 हजार सेक्टरों में बैठकों व संपर्क-संवाद के जरिए सरकार की प्रमुख उपलब्धियों व नीतियों के बारे में लोगों को बताया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।