BJP कल जारी करेंगी अपना लोक कल्याण संकल्प पत्र, गृह मंत्री अमित शाह रहेंगे मौजूद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BJP कल जारी करेंगी अपना लोक कल्याण संकल्प पत्र, गृह मंत्री अमित शाह रहेंगे मौजूद

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का इलेक्शन मेनिफेस्टो मंगलवार को जारी किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का इलेक्शन मेनिफेस्टो मंगलवार को जारी किया जाएगा। बीजेपी अपना मेनिफेस्टो ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ के नाम से जारी करेगी।  संकल्प पत्र केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जारी करेंगे। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय द्वारा सोमवार को जारी बयान के अनुसार, ‘‘उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा का लोक कल्याण संकल्प पत्र मंगलवार, आठ फरवरी को सुबह साढ़े दस बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह जारी करेंगे।’’
गायिका लता मंगेशकर के निधन की वजह से पार्टी ने इसे स्थगित कर दिया
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के उपस्थित रहने की संभावना है।‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ पहले छह फरवरी को जारी होना था लेकिन भारत रत्न से सम्मानित पार्श्व गायिका लता मंगेशकर के निधन की वजह से पार्टी ने इसे स्थगित कर दिया था।
योगी ने आकांक्षा पेटी लांच कर प्रदेश भर से सुझाव मांगे थे
‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ के लिए 15 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आकांक्षा पेटी लांच कर प्रदेश भर से सुझाव मांगे थे। उत्तर प्रदेश नंबर-1 ‘सुझाव आपका, संकल्प हमारा’ थीम पर हुए कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के 30 हजार ग्राम पंचायत, सभी विधानसभा क्षेत्रों और महानगरों में विभिन्न सामाजिक और आर्थिक वर्ग के लोगों से संवाद कर सुझाव मांगे गए थे। इसके साथ ही कॉल और ई—मेल के माध्यम से भी सुझाव लिए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।