विकास कार्यो के बूते भाजपा बनायेगी सरकार, मोदी बनेंगे प्रधानमंत्री : मौर्य - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विकास कार्यो के बूते भाजपा बनायेगी सरकार, मोदी बनेंगे प्रधानमंत्री : मौर्य

गठबंधन कर लिया और जनता उनकी असलियत को जान चुकी है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा-बसपा ने

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यो के बलबूते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोबारा सत्ता में आयेगी और नरेंद्र मोदी दोबारा देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। श्री मौर्य ने शुक्रवार को मंडी धनौरा के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि देश में भाजपा की लहर है और 55 महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दो वर्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कराये गये विकास कार्यो के बलबूते भाजपा दोबारा सत्ता में लौटेगी। सपा-बसपा जितनी भी सीटें जीतेंगी वह कांग्रेस की बैसाखी का काम करेंगी क्योंकि ये मिलावटी गठबंधन बेमेल है।

सत्ता की भूख ने महागठबंधन के लोगों को बेचैन कर रखा है। उन्होने कहा कि नरेन्द्र मोदी को देश की जनता दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए बेताब है। यदि श्री मोदी प्रधानमंत्री बनतें है तो देश को सौ साल आगे ले जायेंगे और देश विश्व गुरू बनने का सपना साकार करेगा। पिछले 55 वर्षो में कांग्रेस की सरकारों ने इतना काम नही किया उतना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 55 महीनों में कर दिया। सपा-बसपा दो अलग-अलग विचार धारा है लेकिन मोदी को रोकने के लिए बेमेल गठबंधन कर लिया और जनता उनकी असलियत को जान चुकी है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा-बसपा ने 15 साल सरकार चलाई प्रदेश का विकास नही हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो साल में ही उतना विकास कर दिया। सबका साथ सबका विकास मूलमंत्र पर केन्द, और प्रदेश की सरकार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उज्जवला योजना के अर्न्तगत गरीब महिलाओं को साढ़ छह करोड़ गैस के कनेक्शन मुफ्त दिये। आयुष्मान योजना के अर्न्तगत गरीबों को पांच लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज कराने के लिए कार्ड जारी किये। उन्होने कहा कि जिन गांवो में आजादी से आज तक बिजली नही पहुंची थी,गरीबों के घरों में बिजली पहुंचाई।

प्रदेश में 36 हजार से भी अधिक किसानों का कर्ज माफ किया गया।अब किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के अर्न्तगत साल भर में तीन किस्तों में छह हजार रूपये मिलेंगे। एक लाख रूपये तक के ऋण पर किसान को पांच साल तक ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा। किसानों का जीवन सतर में खुशहाली लाने के लिए केन्द, व प्रदेश सरकार विभिन्न कल्याण कारी योजनाएं चला रही है। जमानत पर चल रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व उनकी मां सोनिया गांधी मोदी को चोर कह रहे है जबकि उनके कार्यकाल में एक भी घोटाला व भ्रष्टाचार का काम नही हुआ। सत्ता के लिए तड़पते सपा-बसपा ने भी महा मिलावटी गठबंधन बनाया है। क्योंकि उनके कार्यकाल में पूरी तरह गुंडागर्दी का माहौल था। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।