2023 चुनाव को लेकर BJP पार्टी चितिंत! राज्यों में शासन को स्थापित करने के लिए शाह,नड्डा और योगी ने की बैठक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

2023 चुनाव को लेकर BJP पार्टी चितिंत! राज्यों में शासन को स्थापित करने के लिए शाह,नड्डा और योगी ने की बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा और उत्तर प्रदेश के

देश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर देश के गृह मंत्री अमित शाह और अध्यक्ष जे.पी.नड्डा के साथ सीएम योगी में राज्य की राजनीतिक स्थिति का जायजा लेने गए। इतना ही नहीं. यूपी में 2024 में नगर निकाय के चुनाव होने है तो इसको लेकर भी  बीेृजेपी पार्टी तैयारियो में जूट गई है। 
CM Yogi suddenly reached Delhi met Home Minister Amit Shah and BJP National  President JP Nadda - यूपी चुनाव: अमित शाह के घर पर हुई अहम बैठक, जेपी नड्डा  और CM योगी
जानकारी के मुतािक  यह बैठक नड्डा के आवास पर हुई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष सहित संगठन से जुड़े अन्य प्रमुख नेताओं ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश में हालिया उपचुनाव के नतीजे पार्टी के लिए मिले-जुले रहे। खतौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को समाजवादी पार्टी (सपा) समर्थित राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के उम्मीदवार के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा, जबकि रामपुर सीट उसने सपा से छीन ली। सपा मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में जीतने में सफल रही। मैनपुरी को सपा का गढ़ कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।