BJP सांसद साक्षी महाराज ने मुसलमानों को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BJP सांसद साक्षी महाराज ने मुसलमानों को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

भाजपा सांसद साक्षी महाराज अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहते है।बता दें हाल ही में वो

भाजपा सांसद साक्षी महाराज अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहते है।  बता दें हाल ही में वो उन्नाव पहुंचे। जहां उन्होंने एक बार फिर मुस्लिमों को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद वो चर्चा में आ गए हैं।साक्षी महाराज ने बड़ा दावा किया है कि भगवान श्रीराम मुसलमानों के पूर्वज थे। कुल मिलाकर मुसलमान ओल्ड हिंदू हैं। उन्होंने दावा किया कि धीरे-धीरे सब इस बात को स्वीकर करने लगेंगे। 
आपको बता दें साक्षी महाराज ने कहा कि “एकलौते हम (हिंदू) है जो सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु की धारणा की साथ विश्व कल्याण की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां के मुसलमान अरब से नहीं आए हैं। ये यहीं के रहने वाले हैं। ये देश जितना हिन्दू का है उतना है मुसलमान का भी है। 
सांसद ने कहा कि ‘नेहरू’ न होते तो देश का बंटवारा न होता
इसके साथ ही उन्होंने हिन्दू धर्म को लेकर दिए जा रहे बयानों पर तीखा हमला करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि ये ठगबंधन सत्य सनातन वैदिक हिन्दू धर्म को समाप्त करने के लिए बना है।ये भ्रष्टाचारियों का ठगबंधन है। गठबंधन केवल हिंदुत्व व सनातन धर्म को समाप्त करने के लिए बना है। इनमें से अधिकांश लोग वो हैं, जो देश का इस्लामिकरण, ईसाईकरण चाहते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने मजहब के नाम पर बंटवारा करा दिया। सांसद ने कहा कि ‘नेहरू’ न होते तो देश का बंटवारा न होता। 
 भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है- साक्षी महाराज
इतना ही नहीं साक्षी महाराज ने ने भारत को हिन्दू राष्ट्र बनने के सवाल पर कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। मजहब के नाम पर ही देश का बंटवारा हुआ है। जाहिर सी बात है कि इस सत्य को कुछ मुसलमान भी मानने लगे हैं, कि यहां जो मुसलमान है वो अरब से नहीं आया है। यहीं के मुसलमान हैं।उनके पूर्वज राम थे। कुल मिलाकर मुसलमान ओल्ड हिंदू है। धीरे-धीरे सब इस बात को स्वीकार करने लगेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − thirteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।