BJP एमएलसी ने लिखा CM योगी को पत्र, पुलिस पर लगाया विकास दुबे के परिजनों के उत्पीड़न का आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BJP एमएलसी ने लिखा CM योगी को पत्र, पुलिस पर लगाया विकास दुबे के परिजनों के उत्पीड़न का आरोप

भाजपा के एक विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश पुलिस पर आरोप लगाया है

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश पुलिस पर आरोप लगाया है कि वह एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के परिवार को प्रताड़ित कर रही है। भाजपा एमएलसी उमेश द्विवेदी अखिल भारतीय ब्राह्मणोत्थान महासभा के भी अध्यक्ष हैं। इस हवाले से उन्होंने कहा है कि विकास दुबे के भाई दीप प्रकाश दुबे और उनकी पत्नी अंजलि दुबे को पुलिस ने झूठे मामलों में फंसाया है। 
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे परिवार के सदस्यों के खिलाफ लगाए गए मामलों की जांच कराने का आदेश दें और उन्हें न्याय दें। बता दें कि पिछले साल 10 जुलाई को कानपुर में हुई एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान विकास दुबे मारा गया था। दुबे ने 3 जुलाई को बिकरू गांव में घात लगाकर 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। पुलिस उसके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों के खिलाफ व्यापक जांच कर रही है।
बता दें कि भाजपा एमएलसी उमेश द्विवेदी ब्राह्मण उत्पीड़न को लेकर आवाज उठाने पर वह लगातार चर्चा में रहे हैं। उमेश द्विवेदी ने लिखा है कि अंजली दुबे ने प्रार्थनापत्र दिया है, जो इस पत्र के साथ संलग्न है, उस का अवलोकन करने का कष्ट करें। यह बिकरु कांड के बाद निर्दोष पति-पत्नी पर पुलिस के अनर्गल केस को समाप्त करने के संबंध में है। 
इनका व इनके पति दीप प्रकाश दुबे उर्फ दीपक को चर्चित बिकरू कांड में फर्जी मुकदमे के आधार पर फंसाया जा रहा है। पुलिस इनके परिवार को प्रताड़ित कर रही है। जिससे इन्हें मानसिक क्षति हो रही है। इनके 2 बेटे हैं, जिनका पालन-पोषण करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अनुरोध है कि अंजली दुबे व इनके पति पर लगे मुकदमों की उच्च स्तरीय विवेचना कराकर मुकदमा समाप्त कराने के लिए संबंधितों को निर्देशित करने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।