यूपी MCD चुनाव को लेकर BJP नेता मौर्य ने किया दावा, कहा - सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

यूपी MCD चुनाव को लेकर BJP नेता मौर्य ने किया दावा, कहा – सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी न सिर्फ निकाय चुनाव

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी न सिर्फ निकाय चुनाव में सभी 17 नगर निगमों में विजय पताका फहरायेगी बल्कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भी राज्य की सभी 80 सीटें जीतेगी।
 मौर्य ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं में उत्साह है वहीं जनता भी आम कार्यकर्ता की तरह यह चुनाव भाजपा के पक्ष में लड़ रही है। उन्हे भरोसा है कि पार्टी सभी 17 नगर निगमों में जीत हासिल करेगी। इसके अलावा नगर पालिका, नगर पंचायतों में भी भाजपा बड़ जीत हासिल करेगी।
सपा को कहा, समाप्तवादी पार्टी बन चुकी है
समाजवादी पार्टी (सपा) को समाप्तवादी पार्टी कहते हुये उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा का खेल खत्म हो चुका है वहीं बसपा भी ‘बिल्कुल समाप्तवादी पार्टी बन चुकी है। सपा में भगदड़ मची हुई है। कांग्रेस के लोग भी बडी तादाद में भाजपा से जुड़ने लगे हैं। बसपा कहीं भी नजर नहीं आ रही है। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के बयान पर प्रतिक्रिया देने से बचते हुये उन्होने कहा ‘‘ नंदी मेरे मंत्री हैं,आज उनका जन्मदिन,उनको बधाई।’’ उन्होने कहा कि जो अच्छे लोग हैं वो पार्टी में आएंगे और जो गंदे हैं वो पार्टी छोड़ कर चले जाएंगे।
1682248073 vhbn
प्रयागराज में महाकुंभ आने वाले समय में होगा विशाल तौर पर आयोजित
उन्होने कहा कि अयोध्या में काफी बलिदान के बाद भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा है। कई देशों से लोग राम मंदिर के लिए जल ला रहे हैं। सपा सुप्रीमो वर्ष 2013 में हुये कुंभ में भाग लेने प्रयागराज नहीं आये थे जबकि 2019 में उन्हे प्रयागराज आना पड़ा था। उनकी पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर कई राजनीतिक दल के लोग मंदिर जाने लगे हैं। वर्ष 2025 में प्रयागराज में महाकुंभ अति भव्य तरीके से आयोजित किया जायेगा।
1682248119 bgn
उमेश पाल के परिवार वालों से मिलने गए मौर्य
 मौर्य पिछली फरवरी में मारे गये अधिवक्ता उमेश पाल के आवास पर गये और परिजनो से मुलाकात की। उन्होने कहा कि उमेश पाल की हत्या अति दुखद है। उनके साथ दो पुलिसकर्मी भी शहीद हुये। उनके परिवारों के प्रति उनकी संवेदना है। पुलिस की कार्यशैली पर संतोष जताते हुये उन्होने कहा कि यूपी पुलिस प्रदेश की 25 करोड़ जनता के लिये रक्षा कवच है और हर घटना का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।
1682248203 fgtryh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।