भाजपा सरकार बचा रही यौन शोषण के आरोपी चिन्मयानंद को : राजभर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा सरकार बचा रही यौन शोषण के आरोपी चिन्मयानंद को : राजभर

सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने केन्द्र और प्रदेश

सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने केन्द्र और प्रदेश सरकार पर सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर यौन शोषण के आरोपी पूर्व गृह राज्यमंत्री चिन्मयानन्द को बचाने का आरोप लगाया है। 
श्री राजभर बुधवार को यहां पार्टी के सम्मलेन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने योगी और केन्द, की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर एजेंसियों के दुरप्रयोग करने का आरोप लगाते हुए चिन्मयानंद को बचाने का आरोप लगाया। 
उन्होंने खुद को सबसे बड़ा गुंडा बताते हुए कहा की राजभर और अर्कवंशी समाज को बहुत डरवाया गया कोई इसे नाऊ का छुरा लेकर डरवा रहा है कोई तीर धनुष लेकर डरवा रहा है, कोई आंख दिखा रहा है लेकिन ओमप्रकाश राजभर है छुरा,तीर धनुष और आंख सब देख चुके है। 
उन्होंने जनसभा में आये लोगो से सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को छोड़ दो,देश में हमसे बड़ गुंडा कौन हैं बोलो कोई है,माई का लाल उन्होंने कहा की पूर्वांचल के माफिया ओमप्रकाश राजभर के यहाँ दरबार करने आते हैं। 
बृजेश सिंह,मुख्तार अंसारी उनके दरबारी है यह लोग हमको अपना बड़ भाई मानते है। यह वो लोग है जिनके नाम सुनकर बड़े-बड़े पहलवान काँप जाते है श्री राजभर ने कहा कि शाहजहांपुर मामले में पीड़ति अपनी फरियाद लेकर घूम रही है,उसकी कोई सुनने वाला नहीं है। 
उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी जिस रास्ते पर थी उसी रास्ते पर भारतीय जनता पार्टी चलकर सीबीआई और एसआईटी का डर दिखा उसका दुरप्रयोग कर रही है। उन्होंने कहा की उस लड़की के साथ अन्याय हो रहा है और यह सरकार सिर्फ चिन्मयानंद को बचाने के काम में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।