अनुच्छेद 370 पर प्रियंका गांधी बोली- भाजपा ने हमेशा संविधान को नकारा

प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने हमेशा संविधान को नकारा

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाए जाने की आलोचना करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने हमेशा संविधान को नकारा है और उनकी पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लडाई लड़ती रहेगी। 
जिले में पिछली 17 जून को हुई हिंसा में मारे गए 10 आदिवासियों के परिजनों से मिलने आई प्रियंका वाड्रा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा संविधान को नकारा है लेकिन कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई हमेशा लड़ती रहेगी। उन्होने कहा कि जम्मू-कश्मीर के मामले में पार्टी की राय एक समान है। 
पार्टी अपने सभी फैसले कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक में सर्वसम्मति से लेती है। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाया जाना असंवैधानिक है। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहली बार जम्मू-कश्मीर के मामले में पहली बार प्रतिक्रिया दी है। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नवी आजाद और पी चिंदबरम समेत कई अन्य नेता कश्मीर मामले में केंद्र के फैसले की आलोचना कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।