UP चुनाव से पहले SP-कांग्रेस में लगातार जारी BJP की सेंधमारी, इन 3 नेताओं ने थामा भगवा पार्टी का दामन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

UP चुनाव से पहले SP-कांग्रेस में लगातार जारी BJP की सेंधमारी, इन 3 नेताओं ने थामा भगवा पार्टी का दामन

समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक शरदवीर सिंह, कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद राकेश सचान और सपा नेता व

समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक शरदवीर सिंह, कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद राकेश सचान और सपा नेता व पूर्व मंत्री शिवकांत ओझा ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी की उपस्थिति में तीनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
BJP ने किया स्थिति मजबूत होने का दावा 
भाजपा में तीनों नेताओं का स्वागत करते हुए प्रधान ने दावा किया कि इससे पार्टी की स्थिति और मजबूत होगी। शरदवीर सिंह उत्तर प्रदेश की जलालाबाद विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। इस बार सपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। अलबत्ता उन्होंने हाल ही में पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया था। 
टिकट ना मिलने से नाराज थे नेता 
बताते चलें कि जलालाबाद सीट से समाजवादी पार्टी ने नीरज मौर्य कुशवाहा को टिकट दिया है। सचान कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई में महासचिव थे। उत्तर प्रदेश की फतेहपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे सचान ने 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। 
सचान ने 2019 में SP छोड़ थामा था कांग्रेस का दामन 
उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर फतेहपुर से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा लेकिन भाजपा की साध्वी निरंजन ज्योति के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ओझा कल्याण सिंह के मुख्यमंत्री रहने के दौरान राज्य सरकार में मंत्री थी। बाद में वह समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवार हो गए थे। वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।