Girl in a jacket

बनारस से फ्लाइट होगी सबसे ज्यादा महंगी

NULL

लखनऊ : 2018 के लिए इस बार हज यात्रियों को अधिक कीमत चुकाना पड़ेगी। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज की नई किराया सूची जारी करते हुए हज का किराया 32,500 तक बढ़ा दिया है। इसकी सूची भी जारी कर दी गई है। गौरतलब है कि मोदी सरकार द्वारा मौजूदा वक्त में हज पर सब्सिडी खत्म किये जाने के बाद से खर्च में ये बढ़ोतरी हुई है, इस बार लखनऊ से हज पर जाने वाले ग्रीन कैटेगरी के यात्रियों को कुल 2,60,100 रुपए किराया देना होगा, जबकि अजीजिया कैटेगरी का किराया कुल 2,25,950 रुपए निर्धारित किया गया है।

इस बार हज पर जाने वाले ग्रीन कैटेगरी के अजमीन-ए-हज को 23,750 रुपए अधिक किराया देना होगा, जबकि अजीजिया कैटेगरी वाले यात्रियों को 23,000 रुपए अधिक किराया देना होगा। लखनऊ से इस बार करीब 800 से अधिक लोगों का हज के लिए चयन किया गया है। इसमें से चयनित हज यात्री अपनी पहली किश्त 81 हजार रुपए जमा कर चुके हैं। यात्रियों को शेष किराया 23 मई तक जमा करना है। वहीं, दिल्ली से पिछली बार हज पर जाने वाले ग्रीन कैटेगरी के यात्रियों ने 2,21,050 तथा अजीजिया कैटेगरी के लोगों ने पिछले साल 1,87,150 रुपये जमा किये थे।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।