अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे अयोध्या संत परमहंस दास, जानें क्या कहा? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे अयोध्या संत परमहंस दास, जानें क्या कहा?

पिछले काफी समय से सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अपने हिन्दू धर्म विरोधी बयानों के चलते सुर्खियों में

पिछले काफी समय से सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अपने हिन्दू धर्म विरोधी बयानों के चलते सुर्खियों में है।इसी बीच सपा नेता से नाराज अयोध्या के संत परमहंस मंगलवार को अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ पहुंचे। इस दौरान परमहंस ने कहा कि वह अखिलेश यादव से स्वामी प्रसाद मौर्य की शिकायत करेंगे। संत परमहंस का कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य पार्टी को बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव से अपील करेंगे या तो उन्हें विवादित बयान देने से रोका जाए नहीं तो उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया जाए।दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार विवादित बयान दे रहे हैं।
अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों का भी सम्मान होता- मौर्य
आपको बता दें उन्होंने एक्स पर टिप्पणी लिखने के साथ ही एक वीडियो भी डाला है। इसमें कहा गया है कि सही मायने में जो ब्राह्मण धर्म है, उसी को हिंदू धर्म कहकर इस देश के दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को अपने धर्म के मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है। अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों का भी सम्मान होता है, दलितों का भी सम्मान होता, पिछड़ों का भी सम्मान होता लेकिन क्या विडंबना है।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिए कई विवादित बयान 
दरअसल, उन्होंने कहा कि हम लोग भले ही पागल होकर हिंदू धर्म के लिए मरे पर ब्राह्मणवादी व्यवस्था के चालाक लोग हमें आदिवासी मानते हैं। ऐसा ही व्यवहार भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ हुआ। दलित होने के कारण उन्हें मंदिर में जाने से रोका गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।