उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता को जिंदा जलाने की कोशिश, राजनीतिक दलों ने योगी सरकार पर जताया गुस्सा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता को जिंदा जलाने की कोशिश, राजनीतिक दलों ने योगी सरकार पर जताया गुस्सा

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के साथ मार्च में बलात्कार हुआ था। आरोपी को इस प्रकरण में जमानत

उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में गैंगरेप पीड़िता को पांच लोगों ने जिंदा जलाने की कथित तौर पर कोशिश की। पुलिस ने बताया कि यह घटना बिहार थानाक्षेत्र के सिंदुपुर गांव की है। पीड़िता 60 से 70 फीसदी तक जल गयी है और उसे लखनऊ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। 
उन्होंने बताया कि घटना के वक्‍त पीड़िता अपने मुकदमे की पैरवी में रायबरेली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने बैसवारा स्‍टेशन जा रही थी तभी गौरा मोड़ बिहार मौरांवा मार्ग पर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।
उन्होंने बताया कि पीड़िता ने पांच लोगों के नाम लिए हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के साथ मार्च में बलात्कार हुआ था। आरोपी को इस प्रकरण में जमानत मिल गयी थी। सपा और कांग्रेस ने इस घटना को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। 
1575530502 pg
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कानून व्यवस्था को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है। प्रियंका ने टवीट किया कि देश के गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कल झूठ कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी हो गयी है। 
1575530508 sp
उन्होंने कहा कि इस तरह की हर रोज हो रही घटनाओं को देखकर गुस्सा आता है। वहीं समाजवादी पार्टी ने कहा, “बलात्कार पीड़िता को जलाने का प्रयास उत्तर प्रदेश में चल रहे जंगलराज का नतीजा है। मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए और पुलिस महानिदेशक को इस्तीफा देना चाहिए। पीड़िता को अच्छे से अच्छा इलाज मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़िता को सुरक्षा भी मुहैया करायी जानी चाहिए।” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।