ईमानदार से बैर नहीं, चोर की खैर नहीं’, कानपुर में इत्र कारोबारी के खिलाफ छापेमारी पर बोले अनुराग ठाकुर

टैक्स चोरी के मामले में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के खिलाफ छापेमारी को केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण

कानपुर में दो कारोबारियों पर आयकर विभाग ने छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपए के टैक्स चोरी का पता लगाया है। इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर से विभाग को नोटों से भरी अलमारियां मिली है। इस छापेमारी को लेकर केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई को सही करार दिया है।
दरअसल, आयकर विभाग और जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) पिछले 24 घंटे से कानपुर, कन्नौज, मुंबई और गुजरात में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर, फैक्ट्री, ऑफिस, कोल्ड स्टोर और पेट्रोल पंप पर छापेमारी कर रहे हैं। कानपूर में विभाग को अलमारियों में इतने पैसे मिले कि नोट गिनने वाली मशीन मंगानी पड़ी।

समाजवादियों का नारा, जनता का पैसा हमारा! BJP प्रवक्ता ने किया SP पर तीखा हमला, जानें क्या है वजह

छापेमारी की इस करवाई पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ईमानदार से बैर नहीं, चोर की खैर नहीं। चोरी करने वाला देश के संसाधनों को लूटता है। अगर कुछ लोग आज भी कर चोरी करते हैं तो वह देश और गरीबों का हक छीनते हैं। अगर उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई हो रही है तो वह सही है।
उन्होंने कहा कि हमारा निरंतर प्रयास है कि इस देश में काम करने वाले लोगों को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस मिले, हमने वन नेशन-वन टैक्स की दिशा में भी काम किया है। टैक्स चोरी करने वालों को बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाएगा। 
इलाहाबाद हाई कोर्ट की अपील पर अनुराग ठाकुर ने दिया ये जवाब
ओमीक्रॉन एक बढ़ते मामलों को देखते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट की पीएम और चुनाव आयोग से यूपी विधानसभा चुनाव स्थगित करने की अपील पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, जब भारत का चुनाव आयोग आदर्श आचार संहिता लगाता है, तो उन्हें यह तय करना होता है कि चुनाव कब होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।